धूमल ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री के निधन पर जताया दुख, बोले-वायदे के पूरे पक्के थे पंडित सुखराम

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 08:08 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व दूरसंचार केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने पंडित सुखराम की स्मृति को याद करते हुए कहा कि पंडित सुखराम वायदे के पूरे पक्के थे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 1998 में पंडित सुखराम के सहयोग से भाजपा की सरकार बनी थी तो उस समय पंडित सुखराम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वायदा किया था कि वे हिमाचल में भाजपा की सरकार को पूरे 5 साल तक समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि जब पंडित सुखराम को भ्रष्टाचार के मामले में अटल जी के कहने पर त्यागपत्र देना पड़ा था तो हिमाचल में कई नेताओं ने कयास लगाए थे कि अब सरकार पूरे 5 साल नहीं चलेगी लेकिन पंडित सुखराम ने अटल जी के वायदे को निभाया और पहली बार हिमाचल में गैर कांग्रेसी किसी सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। 

धूमल ने कहा कि पंडित सुखराम के निधन से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी गहरा दु:ख पहुंचा है तथा जो उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए किया है, उसके चलते प्रदेश की जनता को भी उनके जाने से सदमा लगा है। पंडित सुखराम हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता थे। प्रदेश में संचार क्रांति लाने में पंडित सुखराम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम उनके बहुत करीबी थे। वह हमेशा प्रदेश के विकास की चिंता करते थे और नई-नई योजनाएं सुझाते थे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News