बी.सी.सी.आई. विजय मर्चैंट ट्रॉफी अंडर-16 के लिए आदित्य एच.पी.सी.ए. टीम के कप्तान

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 06:40 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एच.पी.सी.ए.) ने बी.सी.सी.आई. विजय मर्चैंट ट्रॉफी अंडर-16 के लिए टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय टीम में आदित्य कटारिया को कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एच.पी.सी.ए. टीम अन्य टीमों के साथ 1 दिसम्बर से बड़ौदा में 3 दिवसीय मुकाबले खेलेगी, जिसके लिए टीम 28 नवम्बर को बड़ौदा के लिए रवाना होगी।

एच.पी.सी.ए. सचिव अवनीश परमार ने बताया कि 16 सदस्यीय अंडर-16 टीम में आदित्य कटारिया कैप्टन, अपराजीत शर्मा, अंश ठाकुर विकेट कीपर, अनिकेत ठाकुर, संचित सरोच, शिवम शर्मा, शिवम, लक्ष्मण ठाकुर, देवेश कटोच, लक्ष्य ठाकुर, मंथन गरंग विकेट कीपर, जपनीत सिंह, नौनिहाल, ओम महादेव, आदित अरोड़ा और कार्तिकेय शर्मा शामिल हैं। स्टैंडबाई खिलाडिय़ों में धैर्य बसोली, दिव्यांग ठाकुर, सुजल वर्मा और त्रिशख राजपूत शामिल हैं। सपोर्टिंग स्टाफ  में कोच अंकित अग्रवाल, असिस्टैंट कोच रोहित कालिया, ट्रेनर अंकुश आदित्य, फिजियो मयंक बालासुंदरम और मैनेजर लक्ष्य राज शामिल हैं।

इन दिनों में होंगे मुकाबले
बी.सी.सी.आई. विजय मर्चैंट ट्रॉफी अंडर-16 में एच.पी.सी.ए. का पहला मुकाबला पुड्डुचेरी से 1 से 3 दिसम्बर तक होगा। दूसरा मुकाबला 6 से 8 दिसम्बर तक यू.पी.सी.ए., तीसरा मुकाबला 11 से 13 दिसम्बर तक पी.सी.ए. के साथ होगा। वहीं चौथा मुकाबला 16 से 18 दिसम्बर तक केरल और 5वां मुकाबला 21 से 23 दिसम्बर तक असम के साथ होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News