Kangra: अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की बारीकियों को उजागर करती है शक्ति की राजनीति : सुक्खू

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 10:54 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के उभरते लेखक अमर कुमार द्वारा रचित पुस्तक शक्ति की राजनीति (पावर पॉलिटिक्स) का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक के शोध कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक परिदृश्य में बदलती सत्ता और कूटनीति को समझने के लिए यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी।

विमोचन के दौरान पुस्तक की विषयवस्तु पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यह कृति पॉल एफ. कैनेडी के प्रसिद्ध महाशक्तियों के रेखीय पतन के सिद्धांत में महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्तुत करती है। लेखक अमर कुमार ने शक्ति राजनीति के नवीन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया है, जिसमें अमरीका, चीन, रूस और भारत जैसे राष्ट्रों की बदलती वैश्विक भूमिका पर गहन शोध कार्य प्रस्तुत किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News