दलाईलामा से मिले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 09:39 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भेंट की। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक केवल सिंह पठानिया, भांग की वैध खेती पर अध्ययन को गठित समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेन खन्ना भी मौजूद रहे। राजस्व मंत्री ने दलाईलामा को अपने गृह क्षेत्र किन्नौर आने का आमंत्रण दिया, वहीं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी दलाईलामा से कुल्लू आने का आग्रह किया। दलाईलामा ने अपनी चिरपरिचित मुस्कुराहट के साथ दोनों आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News