CM सुक्खू से मिलने शिमला पहुंची निराश्रित महिला निकली आऊटसोर्स कर्मचारी

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 10:33 PM (IST)

बालिका आश्रम नहीं वर्किंग वूमैन होस्टल में रहती है महिला
शिमला (कुलदीप):
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गत बुधवार रात्रि को मिलने वाली 27 वर्षीय निराश्रित महिला आऊटसोर्स कर्मचारी निकली है। यह महिला कुल्लू जिला में जिला चाइल्ड प्रोटैक्शन कार्यालय में चपड़ासी के पद पर सेवाएं दे रही है, साथ ही यह महिला किसी आश्रम में रहने की बजाय वर्किंग वूमैन होस्टल में रहती है। सूचना यह भी है कि यह महिला बचपन से ही चाइल्ड केयर संस्थान में रहती है, ऐसे में इसके माता-पिता की पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में इसकी शादी भी हुई लेकिन यह पारिवारिक कारणों से अलग रह रही है। सूचना यह भी है कि इसके ससुर के नाम पर जमीन है। इस स्थिति में महिला को मुख्यमंत्री के आदेश पर 4 बिस्वा भूमि और आवास बनाने के लिए किस तरह से वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जा सकती है, इसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इसे लेकर कुल्लू जिल प्रशासन हरकत में आ गया है तथा डीसी आशुतोष गर्ग ने इससे संबंधित सारी जानकारी मांगी है ताकि वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जा सके। 

कंपकंपाती ठंड में मुख्यमंत्री ने ओढ़ाई थी शॉल व टोपी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह महिला गत बुधवार रात्रि कंपकंपाती ठंड में मिलने पहुंची थी। उस समय मुख्यमंत्री ने इसकी हालत को देखकर उसे शॉल व टोपी पहनाई थी, ताकि उसे ठंड न लगे। इतना ही नहीं उन्होंने आधी रात के समय ही अधिकारियों को इसके लिए आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जमीन तलाशने व पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री से मिलते समय इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री अधिकारियों को इसकी मदद करने के आदेश देते देखे जा सकते हैं।  

निराश्रितों को 4 बिस्वा भूमि देने की घोषणा 
मुख्यमंत्री ने इस महिला की हालत से पसीजते हुए निराश्रितों को 4 बिस्वा भूमि और पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की थी। यानि मुख्यमंत्री ने सदैव मानवीय सरोकारों को तरजीह दी है ताकि प्रदेश में रह रहे हर निराश्रित व्यक्ति के पास अपना घर हो। इसके अलावा आश्रमों में रहने की आयु को 26 साल से बढ़ाकर 27 साल करने के आदेश दिए थे। 

मामले को एग्जामिन कर रहे : आशुतोष गर्ग
डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने संपर्क करने पर कहा कि वह इस मामले को एग्जामिन कर रहे हैं। यह महिला डब्ल्यूसीडी डिपार्टमैंट में आऊटसोर्स पर चपड़ासी लगी है तथा इसको रहने के लिए वर्किंग वूमैन होस्टल में कमरा दिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News