हमीरपुर के लिए गौरव: वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन PVSM और लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह AVSM पदक से सम्मानित, CM सुक्खू ने दी बधाई
punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2026 - 06:14 PM (IST)
Himachal News: हमीरपुर से संबंध रखने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को परम विशिष्ट सेवा पदक तथा लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश एवं देश दोनों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "हमीरपुर से संबंध रखने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को परम विशिष्ट सेवा पदक तथा लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाना प्रदेश एवं देश दोनों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। राष्ट्र के प्रति आपकी उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हिमाचल प्रदेश आपकी इस उपलब्धि पर गर्व करता है। आप दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

