13 साल से लटकी फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना पीएम कृषि सिंचाई योजना में शामिल, प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था में बड़ी सफलता-मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 08:29 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): लगभग 13 साल से लटकी प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में लटकी बहुउद्देशीय फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना में प्रदेश सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। अब इस परियोजना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी सांझा करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना को पीएम कृषि सिंचाई योजना- त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम में शामिल करने को मंजूरी दी है जिससे जिला के किसानों को इसका बहुत लाभ मिलेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल में सरकार बनने के बाद फरवरी 2023 में दिल्ली का दौरा किया था जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात कर फिन्ना सिंह परियोजना के लिए केंद्र सरकार से बजट की अपील की थी। इसके बाद जुलाई 2024 में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की थी और उनसे जल आपूर्ति और सिंचाई परियोजनाओं के लिए आर्थिक मदद की मांग की जिसमें अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की 5वीं स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को पीएम कृषि सिंचाई योजना में शामिल करने को मंजूरी दी है।

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना पूरी होने पर जिला कांगड़ा के एक बड़े हिस्से में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। परियोजना के तहत कांगड़ा जिले की चक्की खड्ड पर लाहडू के पास एक डैम का निर्माण किया जा रहा है। एक सुरंग के माध्यम से नूरपुर के विभिन्न गांवों के लिए सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे किसानों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। इस मंजूरी के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार जताया है।

करीब 300 करोड़ रुपये राज्य कोष से खर्च करने के बाद एक दशक से भी अधिक समय से यह परियोजना लटकी थी।अब इस परियोजना पर बाकी राशी केन्द्र सरकार उपलब्ध करवाएगी। यह परियोजना कांगड़ा जिले के लिए वरदान साबित होगी। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार केन्द्र से इस परियोजना के लिए आर्थिक मदद मांग रहे थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News