ऊना में आंगनबाड़ी व मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन का प्रदर्शन, एमसी पार्क से मिनी सचिवालय तक निकाली रैली

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 06:56 PM (IST)

ऊना (मनोहर): आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हैल्पर यूनियन तथा मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन की पदाधिकारी, कार्यकर्ता व हैल्पर एमसी पार्क में एकत्रित हुईं और यहां से नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय परिसर तक रैली निकाली। इसके उपरांत डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन की प्रधान बलविन्द्र कौर, महासचिव अनुराधा, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य अध्यक्ष नीलम जसवाल, जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, सचिव अनुराधा, आशा देवी, सोमा देवी, सरोज कुमारी, निर्मल सैनी, रंजना, मोनिका, नीलम, मंजू, गगरेट से निशा देवी, किसान सभा के जिलाध्यक्ष केके राणा व सीटू कमेटी के सदस्य विजय शर्मा मौजूद थे।

ये हैं मुख्य मांगें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हैल्पर यूनियन तथा मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन की पदाधिकारियों ने कहा कि 45वें राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के तहत सभी स्कीम वर्कर्ज को रैगुलर किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर को ही प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त किया जाए। इसकी एवज में उनका वेतन बढ़ाया जाए। केन्द्र सरकार द्वारा तत्काल पोषण ट्रैकर एप पर रोक लगाई जाए। केन्द्र सरकार द्वारा तत्काल डीवीडी योजना पर रोक लगाई जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए। नई शिक्षा नीति को वापस लिया जाए क्योंकि यह छात्र विरोधी है। वर्ष 2021 के आईसीडीएस बजट में की गई 30 प्रतिशत कटौती को वापस किया जाए। सभी मिड-डे मील वर्कर्ज को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक इन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए। जिस स्कूल में 25 से ज्यादा बच्चे हैं वहां अतिरिक्त वर्कर की नियुक्ति की जाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News