ऊना में भीषण हादसा; खाई में गिरी कार, उड़े परखच्चे; सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 12:04 PM (IST)

Una Road Accident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चिंतपूर्णी थाना के तहत ग्राम पंचायत बेहड़ भटेड़ से सामने आया है, जहां पर एक कार के खाई में गिर जाने से एक बुजुर्ग की जान चली गई है। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के रूप में हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

वाहन के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा आज 12 फरवरी 2026 को उस समय पेश आया जब HP 72A-3097 नंबर की कार मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इलाके में मचा हड़कंप

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News