ऊना के इस मार्ग पर 40 दिनों तक नहीं चलेंगे वाहन, यात्रा से पहले पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:29 PM (IST)

Una News: उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क उन्नयन कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार कलां से रक्कड़ मार्ग पर यातायात को अस्थायी तौर पर पूर्ण रूप से बंद करने की अनुमति प्रदान की है।

यह स्ट्रेच सिंगल रोड़ है और मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से कार्य में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर 4 फरवरी से 16 मार्च तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News