चम्बा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, कांगड़ा के युवक की मौत
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 04:47 PM (IST)

चुवाड़ी (कुमार): चम्बा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया। वीरवार को फोर्ड फिगो कार (एचपी 91-3368) जोत से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। कार में कांगड़ा के 2 युवक सवार थे। सुबह करीब 5 बजे जब कार कुंडे दा खेतर के पास पहुंची तो अचानक कार चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अविनाश (26) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव चनेड़ डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इसके अलावा अभिषेक (24) निवासी गांव डडोह फतेहपुर, जिला कांगड़ा घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना की टीम मौके पहुंची। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Ashadha मास के शुरू होते ही सो जाते हैं सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु! ना कराएं शादी जैसे शुभ कार्य

Recommended News

आखिर क्यों कहते हैं भगवान विष्णु को नारायण? पौराणिक कथा सुन रह जाएंगे हैरान

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर