Himachal : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिर और माथे पर मिले हथियार के निशान

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 01:46 PM (IST)

Nalagarh News : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल नालागढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सैनी माजरा क्षेत्र का है। मृतक की पहचान करीब गोल्डी (45 वर्षीय), निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोल्डी सैनी माजरा में शराब ठेके के पास अहाता चलाता था। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

क्षतिग्रस्त मिली थी बाइक

घटना 17 सितंबर की है, जब गोल्डी रात को अपना अहाता बंद कर बाइक से नालागढ़ लौट रहा था। इसी दौरान सैनी माजरा के पास वह मृत अवस्था में पाया गया। मौके पर उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त मिली। हालांकि, परिजनों का कहना है कि गोल्डी के सिर और माथे पर किसी तेजधार हथियार के गहरे निशान हैं, जो केवल दुर्घटना के नहीं लग रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News