रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी कार, पंजाब के युवक की मौत-4 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 06:51 PM (IST)

परवाणु (विकास): परवाणु क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चक्ष आरियन, कृष, आदित्य, राघव व अरमान सिंह शनिवार देर रात चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी में शिमला गए थे। रविवार सुबह 5 बजे वापस आते समय रास्ते में उनकी गाड़ी का टायर फट गया। टायर बदलते समय टायर में 2 नट नहीं लग सके और वे गाड़ी लेकर चल पड़े। उस वक्त गाड़ी कृष चला रहा था। कोटि के नजदीक पहुंचने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार घायल हो गए। एम्बुलैंस की सहायता से घायलों को ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने 20 वर्षीय अरमान पुत्र गुरिंदर सिंह निवासी उजागर नगर बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि गाड़ी के खड्ड में गिरने से 4 लोगों को चोटें आई हैं तथा एक की मृत्यु हुई है। युवकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News