ऊना के गगरेट में दर्दनाक हादसा, लैंटर डाल रहे राजमिस्त्री को ऐसे मिली भयानक मौ*त

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 08:40 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिला के तहत गगरेट क्षेत्र के गांव टटेहडा में भवन निर्माण के दौरान एक गंभीर हादसा घटित हुआ, जिसमें एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव नंगल जरियाला तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव टटेहडा में एक भवन का लैंटर डाला जा रहा था।

सतनाम सिंह लैंटर डालने के कार्य में व्यस्त था कि तभी बिजली की तारों की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में सतनाम सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिस पर उसे तुरंत गगरेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजह की पुष्टि की जा रही है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News