Kangra: सड़क पर पलटने के बाद अनियंत्रित कार झाड़ियों में जा फंसी, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 11:06 PM (IST)

पंचरुखी (तिलक): कैलाशपुर से पंचरुखी की ओर वाया मछुई आ रही एक कार शनिवार शाम अनियंत्रित होकर सड़क पर कई पलटे खाने के बाद झाड़ियों में जा फंस गई। हादसे में कार सवार कर्मचंद (72), निवासी कैलाशपुर की मौत हो गई, जबकि प्रीतम चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों को कार से बाहर निकालकर नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रीतम चंद को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मंजू देवी, वार्ड सदस्य सपना देवी और समिति सदस्य राजिंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News