हिमाचल BJP के पूर्व अध्यक्ष व RSS प्रचारक जयकिशन शर्मा का निधन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 05:37 PM (IST)

ऊना: हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक रहे जयकिशन शर्मा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जयकिशन शर्मा हरोली विधानसभा क्षेत्र से 1998 में विधायक चुने गए थे। वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ आरएसएस के प्रचारक भी रहे। उनके निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शोक जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News