सांप के डसने से 8 साल की बच्ची व महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 11:50 PM (IST)

नगरेाटा बगवां/कांगड़ा (बिशन/कालड़ा): कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते 2 अलग-अलग स्थनों पर सर्पदंश से 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्ची व एक महिला शामिल है। जानकारी के अनुसार एक 8 साल की बच्ची मन्नत निवासी सवाला तहसील धर्मशाला को सांप ने उसके घर में डस लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान बलवीर सिंह ने सरकार से मांग की है किपीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

जानकारी के अनुसार महिला की पहचान श्वेता (25) पत्नी आत्मा राम निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। उक्त महिला परिवार सहित छत्तीसगढ़ से यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्य हेतु ठेकेदार के पास मेहनत-मजदूरी करने आई थी। सोमवार रात को वह खाना खाकर अपने परिवार के साथ झोंपड़ी में सो रही थी कि उसे रात को सांप ने डस लिया। इसके बाद महिला को तुरंत नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे टांडा अस्पताल रैफर कर दिया। टांडा अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को महिला का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मस्सल गांव के श्मशानघाट पर गांव वासियों के सहयोग से महिला का अंतिम संस्कार करवा दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News