सिद्ध चलेहड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 07:39 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर पड़ते सिद्ध चलेहड़ में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वीरवार देर सायं उक्त स्थल पर एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए बाइक चालक अमित शर्मा (20) पुत्र दशरथ निवासी लोहारा को गंभीरावस्था में सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है तथा सड़क हादसे के बाद फरार हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News