सीढिय़ों से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 03:00 PM (IST)

चुवाड़ी (पुनीत): पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक व्यक्ति की सीढिय़ों से गिरने से मौत हो गई है। गोधरा क्षेत्र का करीब 63 वर्षीय निधिया राम घर की सीढिय़ों से गिर गया। इसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उक्त व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे मैडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। वहीं पी.जी.आई. में डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई।

इसके चलते परिजन उक्त अधेड़ व्यक्ति को वापिस घर ले जाने लगे तो लौटते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक व्यक्ति का सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले को लेकर पुलिस थाना चुवाड़ी में सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एस.एच.ओ. चुवाड़ी रोहित गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News