आनी के कलोग-डवारच लिंक रोड पर खाई में गिरी कार, नाबालिग सहित 2 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 06:30 PM (IST)

आनी (ब्यूरो): आनी विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क पर एक कार दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार कलोग से रामपुर की ओर जा रही थी कि इसी दौरान डवारच के समीप खोगवा में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 350 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निरमंड से पुलिस दल और नित्थर अस्पताल से 108 एम्बुलैंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया। शिवरात्रि के समय में नित्थर एरिया शोक की लहर में डूब गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मृतकों की पहचान निखिल (17) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव शमोह डाकघर शारवी और जितेंद्र (23) पुत्र ख्यालानंद गांव सराहर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल निरमंड में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।    

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News