फुटब्रिज पर इस हालत में मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव, एक माह पहले हुई थी लापता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 11:21 PM (IST)

लारजी: सैंज घाटी के गाड़ापारली इलाके में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस दल ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव एक पुराने जर्जर फुटब्रिज पर मिला है। महिला एक माह पहले शाकटी इलाके से लापता हुई थी। मृतका की पहचान लोकेंद्रा देवी (27) के रूप में हुई है जोकि आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर कार्यकर्ता तैनात थी। महिला का शव निर्वस्त्र बरामद हुआ है।


गिरने के कारण मौत हुई है महिला की मौत
जिस तरह से फुटब्रिज पर शव पड़ा हुआ था, उससे प्रतीत हो रहा है कि महिला की गिरने के कारण मौत हुई है। शरीर पर वस्त्र आदि न होने के पीछे लोग चर्चा कर रहे हैं कि हो सकता है 16 जून से अब तक इतने दिनों में महिला के कपड़े फट गए हों, फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर आशीष शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News