कांगड़ा : इंडस्ट्रीयल एरिया के शैड में मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी
punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 11:07 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना के तहत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह व्यक्ति कुछ दिनों से कांगड़ा बस स्टैंड के आसपास घूम रहा था जिसकी उम्र लगभग 40-42 साल लग रही थी। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि सूचना मिली कि इंडस्ट्रीयल एरिया के एक शैड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। प्रथम दृष्टि में यह व्यक्ति एक प्रवासी लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा भेजा गया है। वहीं फोरैंसिक टीम को भी बुलाया गया है तथा शव को 3 दिन पहचान के लिए टांडा में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की हाईट 5 फुट 2 इंच, हल्की सफेद दाढ़ी व लंबे बाल हैं तथा टी-शर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

UP News: ग्राम प्रधान के अच्छे काम को योगी सरकार देगी सम्मान, 9 थीम पर पाने होंगे 100 अंक

UP News: नैमिषारण्य में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आखिरी दिन आज, अखिलेश करेंगे संबोधित...बताएंगे रणनीति

Kalashtami: आज आपका हर दुख हरेंगे बाबा भैरव, जानें कैसे

गुजरात में ATS का बड़ा एक्शन: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहे एक महिला समेत 4 गिरफ्तार