देश के प्रथम मतदाता बिल्कुल स्वस्थ, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहे गलत : डीसी

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 01:28 PM (IST)

किन्नौर (अनिल कुमार) : जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार रात अचानक सोशल मीडिया पर देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी के देहांत की झूठी अफवाह फैलाई गई। जिसके बाद प्रशासन ने तुरन्त इसका खंडन करते हुए सोशल मीडिया पर फैली गलत अफवाहों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रथम मतदाता बिल्कुल स्वस्थ है और वे अपने निवास स्थान पर अपने परिवार के साथ कुशलमंगल है। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर देश के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी के देहांत की अफवाह फैलाई थी, जिसपर प्रशासन ठोस कदम उठाने जा रहा है। जिन्होंने इस तरह के गलत अफवाहें फैलाई है उन सब पर प्रशासन जल्द ही सख्त कार्यवाही करेगा। बता दे कि इसी महीने देश के प्रथम मतदाता के देहांत के दो बार सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गई, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अबतक फिलहाल ऐसे किसी भी शरारती तत्वों को नहीं पकड़ा है, लेकिन अभी डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने इस तरह के अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News