Shimla: सोशल मीडिया में न जाएं अधिकारी, सभ्य पोशाक पहनें, हो सकती है लाभों में कटौती : सुक्खू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 10:26 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार की तरफ से कोई ड्रैस कोड लागू नहीं किया गया है। सरकार की तरफ से वर्ष, 2021 में जारी निर्देशों पर अमल करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी सोशल मीडिया पर जाते हैं, उन्हें इससे दूर रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा यह कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी सभ्य पोशाक पहनें।

23 को मंत्रिमंडल बैठक, अधिकारियों के वित्तीय लाभ में हो सकती है कटौती
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 23 मार्च को सुबह 10.30 बजे मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। हालांकि सामान्य तौर पर बजट पेश होने से पहले मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जाती है, लेकिन ऐसा निर्णय सरकार की तरफ से नहीं लिया गया है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में कैबिनेट रैंक वापस लेने के बाद अब अधिकारियों को दी जानी वाली कुछ सुविधाओं को वापस लिए जाने संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है।

इसके अलावा विधायकों को मिलने वाली विधायक क्षेत्र विकास निधि पर भी सरकार द्वारा निर्णय लिया जा सकता है। इसी तरह सरकार मितव्ययिता बरतने संबंधी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। बैठक में विधानसभा में पेश होने वाले संशोधन विधेयकों और नई भर्तियों के प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News