इंदिरा कालोनी में कुकर फटा, बाल-बाल बची महिला

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 04:37 PM (IST)

हरिपुर (गगन): निकटवर्ती पंचायत झकलेड़ के वार्ड-3 में गत देर रात एक घर में कुकर फटने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में कोई जान-माल का नुक्सान तो नहीं हुआ है, किन्तु रसोई के सामान काे नुक्सान हुआ है। बताया जा रहा है कि झकलेड़ पंचायत के गांव इंदिरा कालोनी निवासी राम कुमार के घर में यह घटना हुई। राम कुमार की पत्नी ने अपने घर की कच्ची रसोई में रात के भोजन के लिए कुकर में खाना चढ़ाया था तथा वह रसोईघर के बाहर बैठे थे तभी अचानक से जोरदार धमाका हुआ, जब उन्होंने अंदर देखा तो रसोई में कुकर फट चुका था तथा रसोई में भी काफी नुक्सान हुआ था।

गनीमत यह रही कि घटना के समय महिला रसोई से बाहर आ चुकी थी वर्ना महिला भी चपेट में आ सकती थी। बता दें कि घर के मुखिया राम कुमार का अभी लगभग 3/4 महीने पहले ही स्वर्गवास हुआ है। उनके घर में कमाने वाला कोई भी शख्स नहीं है। उनका लड़का बेरोजगार है तथा लड़की अभी पढ़ाई करती है। ग्राम पंचायत झकलेड़ के उपप्रधान रणजीत सिंह ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News