Kangra: गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लोगों ने भागकर बचाई जान

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 11:26 AM (IST)

ज्वाली, (ललित): ग्राम पंचायत पनालथ में आज सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई तथा लाख कोशिश के बावजूद लगी आग पर काबू न होने से आसपास के घरों के लोग भागकर दूर चले गए। बाद में अग्निशमन विभाग ज्वाली की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलैंडर में भड़की आग को बुझाया, अन्यथा सिलैंडर फटने से कोई बड़ा हादसा हो जाता।

जानकारी अनुसार सुमना देवी निवासी देहरी शुक्रवार सुबह खाना बनाने के लिए गैस जलाने लगी तो सिलैंडर में अचानक आग लग गई। सिलैंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी में भिगोकर बोरियां सिलैंडर के ऊपर फेंकीं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद अग्निशमन विभाग ज्वाली को सूचित किया तो अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलैंडर में भड़की आग को बुझाया। हालांकि मकान को कोई नुक्सान नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News