जिला कारागार में सजायाफ्ता महिला कैदियों को मिलेगा सिलाई-कड़ाई का प्रशिक्षण

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 12:20 PM (IST)

धर्मशाला (कर्मपाल) : लाला लाजपतराय जिला मुक्त सुधार गृह धर्मशाला में बन्द महिला कैदी भी आत्मनिर्भर बनेंगी। जेल में सजायाफ्ता महिला कैदी सिलाई कड़ाई करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करेंगी। हालांकि इसके लिए जेल प्रशासन ने नई पहल का आयोजन किया है। जेल प्रशासन धर्मशाला ने मेहर चंद महाजन विद्यावती ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं को 3 सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई हैं। जिससे कारागार में बंद महिलाएं मास्क तैयार कर उन्हें बाजार में बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करेंगी। इतना ही नही इन बंदी महिलाओं को सिलाई में कड़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए एक सिलाई अध्यापिका को भी नियुक्त किया जाएगा, जो इन की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनसे अन्य महिला वस्त्र तैयार करने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। 

मेहर चंद महाजन विद्यावती ट्रस्ट के प्रधान विवेक महाजन ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोडने के लिए ट्रस्ट की ओर से सिलाई मशीनें मुहैया करवाई गई है ताकि जेल में बंद महिला कैदी जेल में रहते हुए महिला वस्त्र तैयार कर उन्हें बाजार में बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। वहीं, लाला लाजपत राय जिला मुक्त सुधार गृह धर्मशाला के उप-अधीक्षक विकास भटनागर ने कहा कि शुक्रवार को जिला मुक्त सुधार गृह धर्मशाला में मेहर चंद महाजन विद्यावती ट्रस्ट के माध्यम से महिला कैदियों के लिए 3 सिलाई मशीनें भेंट की गई हैं। इन सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाओं द्वारा मास्क वह अन्य महिला वस्त्र तैयार कर उन्हें बाजार में बेचा जाएगा। इससे जो भी आमदनी प्राप्त होगी उससे महिला कैदी अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की ओर से कैदी महिलाओं को सिलाई कड़ाई का प्रशिक्षण मुहैया करवाने के लिए एक महिला सिलाई अध्यापिका को भी नियुक्त किया जाएगा ताकि सिलाई अध्यापिका कैदी महिलाओं को प्रशिक्षण दें सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News