''लोकसभा चुनाव की चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस''

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 09:24 AM (IST)

चौपाल (गिरीश): हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में चारों सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में होगी। ये शब्द प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने प्रैस वार्ता के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हिमाचल की जनता तंग आ चुकी है तथा उन्होंने प्रदेश से भाजपा को जड़ से उखाड़ने का निर्णय ले लिया है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में गैस सिलैंडर, पैट्रोल, डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ौतरी हुई है तथा आम जनता व्यापारियों की सरकार से अब तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने चौपाल क्षेत्र के लिए कोई विकासात्मक कार्य नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता उन्हें भी करारा जवाब देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News