सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 12:36 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के नेताओं को सरकार में कोई मान-सम्मान मिले इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने सेवादल की बैठक में सेवादल की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और इसे पूरा मान-सम्मान दिया जाना चाहिए। सेवादल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यों में सेवादल का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में संगठन के लोगों की बहुत ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। शनिवार को राजीव भवन में सेवादल की एक समीक्षा बैठक में मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने सेवादल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस संगठन ने हमेशा से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए विकट परिस्थितियों में भी सराहनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि संगठन पार्टी की मजबूती के लिए सदैव कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सेवादल आज से ही अपना कार्य शुरू कर रहा है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला व ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के लिए किया कार्य
प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया था। 1989 तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण निहित किया था। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों के अतिरिक्त अनेक जिलों व ब्लॉकों की पदाधिकारी मौजूद थीं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News

Recommended News