अटल टनल निर्माण का झूठा श्रेय ले रहे सीएम जयराम : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 10:35 PM (IST)

शिमला (राक्टा): जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए जाने पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पर अटल टनल निर्माण का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने केवल अटल टनल उद्घाटन किया है, जबकि सुरंग का शिलान्यास तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 23 जून 2010 को किया था। 

सुरंग किसकी देन, भलीभांति है प्रदेश की जनता
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज इस सुरंग निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व डाॅ. मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी का नाम तक नहीं लिया जा रहा। प्रतिभा सिंह ने रविवार को शिमला में कहा है कि मुख्यमंत्री झूठ बोल कर लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। जनजातीय क्षेत्र लौहाल-स्पीति व प्रदेश के लोग भलीभांति जानते हैं कि यह सुरंग किसकी देन है। 

सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका पुन: स्थापित करे भाजपा
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को उसी स्थान पर पुन: स्थापित करे ताकि देश के लोगों को सुरंग निर्माण के इतिहास की सच्ची और सही जानकारी मिल सके। यदि भाजपा सरकार ने शिलान्यास पट्टिका को पुन: स्थापित नहीं किया तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पट्टिका को उसी स्थान पर पुन: स्थापित किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News