कांग्रेस का काल नगर निगम धर्मशाला में काला अध्यायः पठानिया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 11:01 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले 4 नगर निगम चुनावों को प्रचंड बहुमत से जितने का दम भर दिया है। इसी कड़ी में वनए युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने राज्य की दूसरी नगर निगम धर्मशाला में निगम चुनावों का जोर-शोर से अभियान शुरू करते हुए कहा कि कांग्रेस का पिछले 5 वर्ष का काल नगर निगम धर्मशाला में काला अध्याय बनकर ही रह गया है। राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पिछले 5 वर्षों में धर्मशाला में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं कर पाई है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहर को पूरी तरह से मात्र राजनीति करते हुए अव्यवस्थित करने की ही भूमिका निभाई है। वन मंत्री ने एम.सी. धर्मशाला के आधा दर्जन वार्ड जिसमें वार्ड नंबर 15 खनियारा इंद्रूनाग मंदिर, वार्ड नंबर 14 कंड अप्पर दाड़ी, 12 बड़ोल, 5 खंजाची मौहल्ला व 4 कश्मीर हाऊस में सैंकड़ों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस की नाकामायबी को भली-भांती प्रकार से समझ गई है। ऐसे में अब आने वाले प्रदेश के नगर निगम चुनावों में भी जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों की तरह निगम चुनावों में भी जनता भाजपा के साथ चलेगी और तीगुना शक्ति के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के धर्मशाला शहर को नई बुंलदियों में पहुंचाने को तीगुना रफ्तार के साथ काम किया जाएगा।

धानकुटी मैदान को दिए 20 लाख

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने वार्ड नंबर 14 कंड धर्मशाला में मौजूद धानकुटी मैदान को खेलकूद के लिए विकसित करने व सौंदर्यकरण किए जाने के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। वहीं खंजाची मौहल्ला के तहत आने वाले गमरू में वन मंत्री राकेश पठानिया व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया की ओर से 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए खेल मंत्री ने रास्ते की सौगात दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News