हिमाचल के दौरे पर आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2024 - 10:51 PM (IST)

शिमला (राक्टा): लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में प्रदेश का दौर कर सकते हैं। इस दौरान वह जहां एक रैली को संबोधित करेंगे, वहीं प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं के साथ भी संवाद करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश राजीव शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। जल्द ही उनके प्रदेश दौरे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ऐसे में अब शिमला, मंडी या हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली आयोजित की जा सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे बारी-बारी सभी राज्यों का दौर कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका फरवरी माह में हिमाचल का दौर प्रस्तावित है।

कांग्रेस का हर सीट पर फोकस
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक-एक सीट पर फोकस कर रही है। ऐसे में पार्टी प्रयासरत है कि हिमाचल में सत्ता-संगठन के तालमेल से चारों संसदीय क्षेत्रों मेें बेहतर प्रर्दशन किया जाए। इसको लेकर हाईकमान पहले ही उचित दिशा-निर्देश भी जारी कर चुका है।

जल्द सौंपी जाएंगी चुनावी जिम्मेदारियां
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस सभी पार्टी पदाधिकारियों को जल्द ही जिम्मेदारियां सौंप देगी। इसको लेकर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पूरा होमवर्क करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह भी इस संबंध में प्रदेश प्रभारी से चर्चा कर चुकी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News