चुनाव घोषणा पत्र को अपना कर्तव्य पत्र बनाएगी कांग्रेस, सत्ता में आते ही बहाल करेगी OPS : सुक्खू

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 09:29 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र को अपना कर्तव्य पत्र बनाएगी।कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण है। कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस सत्ता में आते ही प्रदेश में पुरानी पैंशन योजना लागू करेगी। इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारियों, निगमों बोर्डों के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ सहकारी विभागों के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत उन्हें पैंशन प्रदान की जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में पार्टी की घोषणा पत्र कमेटी की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कही। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन से लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों-बागवानों व बेरोजगारों के कल्याण को भी सुनिश्चित करेगी।

घोषणापत्र में किया जाएगा जनता की समस्याओं को शामिल : शांडिल
प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आम जनता के संवाद के बाद कांग्रेस घोषणापत्र बनाएगी। इसमें लोगों की समस्याओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से प्रदेश के युवा लोग प्रसन्न नहीं हैं। 

प्रदेश कांग्रेस घोषणापत्र कमेटी की बैठक आयोजित
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणा कमेटी की बैठक डाॅ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में शिमला में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र में शामिल किया जाने वाले वायदों और इसमें शामिल किए जाने वाले मुद्दों किसानों, बागवानों व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए नई रोजगार नीति लाने का निर्णय लिया गया, साथ ही ग्रामीण लोगों की आय के साधन बढ़ाने की योजनाओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। बैठक में  सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त कमेटी के सदस्य रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया व विनय कुमार ने भाग लिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News