Hamirpur: खेलो इंडिया गेम्स हिमाचल में करवाने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे : सुक्खू
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 09:05 PM (IST)
हमीरपुर (राजीव): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी परंपरा को दर्शाता है और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि निचले हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है और हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिलों में खेल सुविधाएं काफी संख्या में हैं। इसके मद्देनजर हिमाचल सरकार खेलो इंडिया गेम्स को हिमाचल में करवाने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा।
ड्रग फ्री हिमाचल के कैंपेन पर उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के दूसरे चरण में सरकार हर घर तक नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योग इसमें एक महत्वपूर्ण कड़ी है और हर काम आसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि योग अभ्यास के दौरान उन्हें भी योग करने में कठिनाई हुई थीए इसलिए सभी को सही ढंग से योग करना चाहिए।

