धर्म, जाति व क्षेत्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ती है भाजपा, कांग्रेस विकास के नाम पर लड़ेगी चुनाव : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 09:04 PM (IST)

कुमारसैन (सोनी): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने कहा कि भाजपा धर्म, जातिवाद व क्षेत्रवाद के नाम चुनाव लड़ती है जबकि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी व जनता के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले क्षेत्रवाद का नारा लगाया, फिर जाति के नाम पर और आज राम का नाम लेकर व धर्म के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के दरबार में जा रही है। जहां तक कांग्रेस पार्टी की बात है हम लोग कभी भी मुद्दे की तलाश नहीं करते। उन्होंने कहा कि काम किया है, काम करेंगे व विकास के नाम पर लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में भाजपा की करारी हार हुई है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से जीत हासिल करेगी। 

प्रतिभा सिंह जिला शिमला के कुमारसैन में हिमालयन वैल्फेयर फाऊंडेशन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से कुमारसैन में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जरूरत पडऩे पर लोगों को रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमाहेन सिंह के समय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लिए 3 मैडीकल कालेज व आईआईटी की मांग की, जिसकी शुरूआत कांग्रेस समय में हुई और आज भाजपा इस बारे में झूठ बोल रही है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में गांव-गांव में विकास कार्य किए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिए जाएंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News