‘‘सुक्खू के होते सपना बनकर रह जाएगा कांग्रेस सरकार का मिशन रिपीट’’

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 07:31 PM (IST)

गरली: ब्लाक कांग्रेस कमेटी परागपुर के उपाध्यक्ष सुरेश पटियाल ने अपने ही संगठन कांग्रेस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पटियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जब-जब चुनाव हुए हैं, कांग्रेस को कड़ी हार का सामना ही करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने अभी भी सुक्खू को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटाया तो कांग्रेस सरकार का मिशन रिपीट एक सपना बन कर ही रह जाएगा। कांग्रेस हाईकमान अगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फ्री हैंड देती है तो कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।

शिंदे से कर चुके हैं मुख्यमंत्री की वकालत
कांग्रेस नेता ने कहा कि जसवां-परागपुर विस क्षेत्र से बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पहले भी हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चुनाव करवाने की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संगठन के अध्यक्ष का पद चुनाव के माध्यम से होना चाहिए न कि ऊपर से अध्यक्ष थोपना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को उस व्यक्ति को ही पार्टी की प्रदेश में कमान सौंपनी चाहिए जिसका पूरे प्रदेश में जनाधार हो और ऐसा इस समय पार्टी के पास एकमात्र चेहरा वीरभद्र सिंह ही हैं और इस बात को प्रदेश में कोई भी झुठला नहीं सकता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News