कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 07:26 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): इंदौरा मूल के निवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच ने शनिवार को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है। ऐसा करने वाले वे पहले कांग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को दिया, जिसकी प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल व हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को भी भेजी गई है।

लोकसभा चुनावों में बड़ी हार के सभी राज्यों के नेता जिम्मेदार

मनमोहन कटोच ने बताया कि लोकसभा चुनावों में बड़ी हार के लिए केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरदायी नहीं हैं बल्कि सभी राज्यों के नेता इसके लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें इसके लिए उत्तरदायी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता का पूरा सम्मान हो और सभी अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रही कमियों को दूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News