भाजपा की नकल करने में कांग्रेस असफल : जयराम

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 11:14 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
शिमला (कुलदीप):
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की नकल करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असफलता का कारण यह है कि उसकी कथनी और करनी में अंतर है। इसके विपरीत भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। इसका ताजा उदाहरण जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 व 35 ए को हटाना, ट्रिप्पल तलाक को समाप्त करना और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा की नकल करने की कोशिश तो करते हैं लेकिन आचरण इसके उलटा करते हैं। मुख्यमंत्री यहां हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय पर शासन करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी वैचारिक दृष्टि से मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में 50 फीसदी हिस्सा महिलाओं का है और इसको अनदेखा करके समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने न केवल खेल, प्रशासनिक और मैडीकल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी अमिट छाप छोड़ी है।

50 फीसदी आरक्षण भाजपा की देन : भारद्वाज

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी आरक्षण भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इसकी घोषणा की थी। इसी कारण शिमला शहर में महापौर आज महिला है और वह भी ओपन (अनारक्षित) से। इस तरह शिमला नगर निगम में 34 में से 20 पार्षद महिलाएं हैं।

हर बूथ पर कार्य कर रही महिलाएं : त्रिलोक जम्वाल

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर महिलाएं कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहने वाली है।

रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी रेणु थापर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सह-मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, चेयरमैन रूपा शर्मा, वंदना गुलेरिया, वीना ठाकुर एवं मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News