हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति
punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 03:47 PM (IST)

दिल्ली/शिमला (कमल कुमार): कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से सीनियर पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया गया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया। वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को आब्जर्वर बनाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here