Himachal: देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए CM सुक्खू, ग्रीन ऊर्जा और सामाजिक सेवा के लिए मिला सम्मान

punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 11:39 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक संस्थान की ओर से देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में स्थान दिया गया है। उन्हें यह सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और राज्य सरकार की ग्रीन ऊर्जा पहलों के लिए प्रदान किया है। 

उक्त संस्थान ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देने की पहल की सराहना की है। इसके अलावा दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि, 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना बहाल करने और उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि को भी उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में दर्शाया गया है। 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सौर ऊर्जा, ग्रीन हाईड्रोजन और फूड प्रोसैसिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई है। विशेष रूप से कांगड़ा जिले में प्रस्तावित 200 मैगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण बताया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News