फोरलेन को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए सुरंगों का हो निर्माण : सुखविंदर सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 11:22 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भविष्य में फोरलेन को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए सुरंगों का निर्माण करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस बार भारी वर्षा के कारण राज्य में फोरलेन नैटवर्क को भारी नुक्सान पहुंचा है, जिसे शीघ्र सुचारू करने की आवश्यकता है। सुखविंदर सिंह प्रदेश सचिवालय में देर सायं एनएचएआई एवं प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

परवाणू-सोलन-शिमला फोरलेन की हालत को सुधारने के निर्देश
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से पहले कुल्लू-मनाली-मंडी फोरलेन को सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने परवाणू-सोलन-शिमला फोरलेन की हालत को सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर यह देखा गया है कि फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ों की कटिंग वैज्ञानिक तरीके से नहीं हुई है। इसी तरह कुछ स्थानों पर पहाड़ कच्चे होने के कारण भू-स्खलन हो रहा है, जिससे बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News