CM सुक्खू ने नीरज भारती को कहा नशेड़ी, बोले- उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:04 AM (IST)

Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि एक ''नशेड़ी'' के बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र भारती ने सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक कामकाज से असंतुष्टि का हवाला देते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से उन्होंने सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के तहत ठेकेदारों के भुगतान में अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाए हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कोई मसला नहीं है, नशेड़ी आदमी अगर कभी कोई बयान दे, तो उस पर मसला क्या है। उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।'' प्रदेश कांग्रेस ने भारती को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मंत्री कुमार ने भी कहा है कि वह अपने बेटे द्वारा किए गए दावों से असहमत हैं और ये आरोप अनुशासनहीनता के समान हैं, जो पार्टी तथा सरकार को नुकसान पहुंचाते हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News