CM जयराम का ऐलान, कहा-उपचुनाव के बाद होगा Cabinet का विस्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 04:45 PM (IST)

सोलन: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान कर दिया है कि 2 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस संकेत के बाद कांगड़ा व सिरमौर जिला को मंत्री पद मिलने की संभावना बढ़ गई है। धर्मशाला व पच्छाद में हो रहे उपचुनाव में इन 2 जिलों के विधायक पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत करने में लगे हुए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 2 चेहरों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

आचार संहिता उल्लंघन का सबूत दे, शोर न मचाए कांग्रेस

उन्होंने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का शोर मचाने के स्थान पर चुनाव आयोग को सबूत दे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के  बाद भी ईवीएम को लेकर कई सवाल किए लेकिन जब इनका मिलान वीपी पैट  से किया गया तो विपक्ष के आरोप झूठे साबित हुए।

पच्छाद की चुनौती को पार कर लेगी भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा आराम से पच्छाद की चुनौती को पार कर लेगी। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। प्रत्येक चुनाव की परिस्थितियां व समीकरण नए होते हैं। इसके बावजूद भाजपा अच्छे मार्जिन से दोनों सीटें जीतेगी।

दयाल प्यारी को मनाने का प्रयास किया था

पच्छाद में निर्दलीय चुनाव लड़ रह रहीं दयाल प्यारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको मनाने के लिए ईमानदारी के साथ प्रयास किया गया। पार्टी के निर्णय से उनको अवगत करवाया गया लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ना ही उचित समझा। इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, अमर सिंह ठाकुर, रोहित भारद्वाज व रचित साहनी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News