कुल्लू के आनी में फटा बादल, दो गाड़िया बही, सेब की फसल को नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 12:54 PM (IST)

आनी : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में मुसलाधार बारिश के बाद शनिवार सुबह बादल फटा है। आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में बाढ़ से तबाही का मंजर सामने आया है। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, दो वाहन भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है। 
PunjabKesari
खादवी व तराला में लोग रात को सोए थे, सुबह उठे तो देखा कि उनका सब कुछ तबाह हो चुका था। भूस्खलन से 19 परिवारों का खासा नुकसान हुआ है। जिन लोगों की गाड़ियां मलबे में बही है उनके नाम राजेश व राकेश बताए जा रहे हैं। गनीमत यह रही कि रात के समय आए इस मलबे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई गांवों का संपर्क कट गया है। सूचना मिलने पर सुबह प्रशासन की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंची। तहसीलदार दलीप शर्मा व उनकी राजस्व टीम तथा पुलिस टीम मौके पर स्थिति का आंकलन कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News