बेहतरीन सेवाओं के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर को दिल्ली में मिला सम्मान

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 10:34 PM (IST)

सुजानपुर: सिविल अस्पताल सुजानपुर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में सम्मान मिला है। यह सम्मान कायाकल्प योजना के तहत द्वितीय श्रेणी में स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने पर सिविल अस्पताल सुजानपुर को प्राप्त हुआ। सिविल अस्पताल सुजानपुर की ओर से सीनियर मैडीकल आफिसर डा. राजकुमार ने यह सम्मान देश की राजधानी दिल्ली में प्राप्त किया है। बताते चलें कि शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में देशभर से कायाकल्प योजना के तहत जिन-जिन स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं दीं, उन्हें सम्मानित किया गया है पूर्व में सुजानपुर ब्लॉक मैडीकल आफिसर रहे।

डॉ. संजय भारद्वाज के बेहतरीन प्रयासों के तहत सिविल अस्पताल सुजानपुर को कायाकल्प योजना के तहत द्वितीय श्रेणी में पूरे प्रदेशभर में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रथम स्थान मिला था। सम्मान में नकद राशि 7 लाख रुपए सिविल अस्पताल को प्राप्त हुई थी। राशि तो स्वास्थ्य केंद्र में पहले पहुंच गई थी लेकिन सम्मान अभी तक नहीं दिया गया था जो बीते शुक्रवार को सिविल अस्पताल को मिला है। डॉ. संजय भारद्वाज वर्तमान में कांगड़ा जिला के त्यारा में बतौर ब्लॉक मैडीकल आफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, उनके बेहतरीन प्रयासों पर यह सम्मान सिविल अस्पताल सुजानपुर को मिला।

सिविल अस्पताल सुजानपुर की ओर से वरिष्ठ मैडीकल आफिसर डा. राजकुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से यह सम्मान प्राप्त किया कायाकल्प योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जहां-जहां बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं रोगियों को उपलब्ध रहती हैं, जिसमें स्वच्छता से लेकर दवाइयां तक शामिल हैं, उसी के व्यवहार पर या सम्मान दिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News