पांवटा साहिब अस्पताल में बरसे राॅड और डंडे, 2 गुटों के बीच खूनी झड़प में 10 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 04:27 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद एक गुट ने लोहे की रॉड के साथ सिविल अस्पताल में घुसकर दूसरे गुट पर हमला कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख अस्पताल में तैनात डाॅक्टर व अन्य स्टाफ ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची। दोनों गुटों के बीच हुई इस खूनी झड़प में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार रजत नाम का व्यक्ति रामपुरघाट में कबाड़ का काम करता है। सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपना कबाड़ का गोदाम बंद करके अपनी कार में सवार होकर अपने घर मतरालियों आ रहा था। इसी बीच सामने से नहपील और सोनू भी कार ले आए। रजत व नहपील के बीच कार की साइड को लेकर बहसबाजी हो गई। बहसबाजी के बाद दोनों ने अपने घर फोन किए और दोनों गुटों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जहां दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में घायल रजत व गुरमेल सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

बताया जा रहा है कि इसके कुछ ही देर बाद दूसरे गुट के करीब 20 से 25 लोगों ने हाथ में लोहे की रॉड व डंडे लेकर सिविल अस्पताल में घुसकर उन हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर तैनात डाॅ. प्रियंका वर्मा सहित अन्य स्टाफ ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इस हमले में अस्पताल में एक गुट के गुरमेल सिंह, राजा, रजत, उषा देवी व शंभू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे गुट के कुछ लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद पुलिस थाना से टीम अस्पताल पहुंची और तनावपूर्ण हो चुके माहौल को शांत किया। डीएसपी अदिती सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News