कायाकल्प योजना के तहत सिविल अस्पताल डल्हौजी नंबर वन, दिल्ली में मिला ये Award

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 05:01 PM (IST)

डल्हौजी: कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2018-19 में पहले नंबर पर रहे नागरिक अस्पताल डल्हौजी को दिल्ली में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कायाकल्प पुरस्कार समारोह में अवार्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। समारोह में मुख्यातिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा नागरिक अस्पताल डल्हौजी के प्रभारी डॉ. विपिन ठाकुर को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना के तहत नागरिक अस्पताल डल्हौजी को स्वच्छता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुए निरीक्षण में प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहा था। इससे पहले नागरिक अस्पताल डल्हौजी को राज्य सरकार की तरफ  से अवार्ड प्रशस्ति पत्र व 25 लाख रुपए की ईनामी राशि भी भेंट की जा चुकी है। वहीं दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान अवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात डॉ. विपिन ठाकुर ने इस अवार्ड को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए अस्पताल का पूरा स्टाफ  बधाई का पात्र है।

उन्होंने कहा कि मानव संसाधनों के अभाव में भी सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में सफल हुए हैं। शिखर में बने रहने के लिए उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उधर, अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि यह उपलब्धि, एसएमओ डॉ. विपिन ठाकुर के बेहतर दिशा-निर्देश व कुशल प्रबंधन के कारण मिली है जोकि क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिला के लिए गौरव का विषय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News