चिराग की लघु फिल्म सीक्रेट्स ऑफ हिमाचल को मिला सम्मान

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 10:00 PM (IST)

शिमला: शिमला जिला से संबंध रखने वाली चिराग सरस्वती की लघु फिल्म सीक्रेट्स ऑफ हिमाचल को हाल ही में कोलकाता में आयोजित इंटरनैशनल कल्ट फिल्म फैस्टीवल में सम्मान मिला है। फिल्म फैस्टीवल में सम्मान पाने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब चर्चा है। इसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां की संस्कृति को भी पर्दे पर बखूबी उतारा है। फिल्म में हिमाचल के धार्मिक पर्यटन स्थलों और यहां पर आयोजित किए जाने वाले मेलों का विशेष उल्लेख किया गया है।

पहाड़ी शैली में बने मंदिर भी आए नजर

इसी तरह परम्परागत पहाड़ी शैली में बने यहां के मंदिरों को दर्शाया गया है। उत्तरी भारत को रोशन करने वाले भाखड़ा बांध के कारण कैसे बिलासपुर के लोग उजड़ गए, उसका भी उल्लेख फिल्म में देखने को मिलता है। हिमाचल के गीत, संगीत, वाद्य यंत्रों और देवी-देवताओं के महत्व पर भी इसमें प्रकाश डाला गया है। सुबह होने और सांझ ढलते कैसे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बदल जाता है, उसको भी दर्शाया गया है।

भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से नहीं मिला सहयोग  

चिराग सरस्वती का कहना है कि इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से भी सहयोग मांगा था जो नहीं मिल पाया। यानी प्रदेश की भाषा एवं कला व संस्कृति को बढ़ावा देने वाला विभाग उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए आगे नहीं आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News