Chamba: 13 वर्ष के किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में देख परिजनों के उड़े होश
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 10:35 PM (IST)
चम्बा (काकू): शहर के साथ लगती सरोल पंचायत के घोल्टी गांव में एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। किशोर के आत्मघाती कदम उठाने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्लयूर पंचायत के बनगोटू गांव का 13 साल का लड़का घोल्टी में एक व्यक्ति के घर में रहता था। जहां बुधवार को कमरे में पंखे के कुंडी से फंदा लगा लिया। परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई
।
सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा लड़के के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया निपटाने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। उधर, एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

