Chamba: 4 बिक्री केंद्रों में 18 नवम्बर से मक्की खरीदेगी सरकार

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2024 - 11:52 AM (IST)

चम्बा (रणवीर): प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद के लिए आकांक्षी जिला चम्बा में भी खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। चम्बा में विभाग ने 4 बिक्री केंद्रों को चिन्हित किया है। जहां प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को सरकार की तरफ से 30 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। प्रदेश के किसानों की जी तोड़ मेहनत करने वाले किसानों के उत्थान के लिए निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। बाकी जिलों के मुकाबले चम्बा में 18 नवम्बर से मक्की की खरीद शुरू की जाएगी। 

हाल ही के दिनों में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने मक्की की फसल को काटा है। इन दिनों मक्की की गुढ़ाई का कार्य किया जा रहा है।  किसान प्राकृतिक खेती के महत्व को समझ रहे हैं। इसके सार्थक परिणाम भी अब मिलने लगे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान मंडी जिला में अब इस विधि से मक्की व अन्य फसलें उगा रहे हैं। 

प्राकृतिक विधि से किसानों द्वारा उगाई जाने वाली मक्की की खरीद सीधे राज्य सरकार द्वारा की जानी है। आतमा परियोजना के तहत लगभग जिला में करीब 330 किसानों को चिन्हित किया है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों से पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा मक्की खरीदने का कार्य किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक क्रांतिकारी कदम है। इससे किसान कृषि के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। सरकार के द्वारा पहले चरण में सफलता मिलने के बाद आगामी समय में इसे व्यापक स्तर पर करने की योजना है जिससे किसान प्राकृतिक खेती को शुरू कर सकें। 

कार्यवाहक खाद आपूर्ति नियंत्रक चम्बा पुरुषोत्तम चौहान का कहना है कि चम्बा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से मक्की की खरीद की जाएगी। जिसके लिए 4 बिक्री केंद्र बनाए जाएंगे जहां प्राकृतिक खेती करने वाले जिला के करीब 330 पंजीकृत किसान मक्की को बेच सकते हैं। अगले माह 18 नवम्बर से खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News